फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRF personnel became disaster warriors, saved 300 people

Karnal News: एनडीआरएफ के जवान बने आपदा योद्धा, 300 लोगों को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
NDRF personnel became disaster warriors, saved 300 people

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए हालांकि जिला प्रशासन से लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाएं पहले दिन से ही राहत व बचाव कार्य में दिन-रात जुटी है। वहीं एनडीआरएफ के जवान भी आपदा योद्धा के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने अभी तक गहरे पानी में फंसे 300 लोगों को बचाया है।

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के लिए एनडीआरएफ के 50 सदस्यों की दो टीमें पहुंची थी। यह टीम अंबाला में सैकड़ों लोगों की जान बचाने के बाद यहां पहुंची थी। दोनों टीमों ने पिहोवा व कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 300 से ज्यादा लोगों को गहरे पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तो वहीं सैंकड़ों लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ पशुओं तक का भी इलाज करवाने में मदद की है। एनडीआरएफ की पहली टीम ने पिहोवा के अध्योया, दीवाना व आस-पास के डेरो से 96 लोगों जिनमें 15 महिलाएं, 11 बच्चे दो नवजात बच्चों, 68 पुरुषों और एक पशु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तो वहीं दूसरी टीम ने दीदार नगर से ही करीब 300 लोगों को गहरे पानी से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया। एनडीआरएफ टीम के कमांडिंग इंस्पेक्टर रमाकांत पटेल का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम लगातार लोगों की मदद करने का काम कर रही है। टीम के सदस्यों ने लोगों को खादय सामग्री और पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। इतना ही नहीं गांव गुलाबगढ़ में पशु चिकित्सक काे साथ ले जाकर पशुओं का उपचार भी करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed