फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Naval police commandos desperate to show amazing stunts

Karnal News: हैरतअंगेज करतब दिखाने को बेताब नेवल के पुलिस कमांडो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Naval police commandos desperate to show amazing stunts
- गणतंत्र दिवस पर प्रदेशस्तरीय मुख्य परेड में प्रदर्शन के लिए रिहर्सल करने में जुटे
विज्ञापन

भगवान दास

करनाल। इस बार भी गणतंत्र दिवस की प्रदेश स्तरीय परेड में पुलिस कमांडो कॉम्प्लेक्स नेवल के कमांडो अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों पर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, जिसके लिए वह लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम कहां होगा, अभी ये घोषित नहीं किया गया है लेकिन जहां भी मुख्य कार्यक्रम होगा, वहां नेवल के 30 कमांडो की टीम अपनी 16 बुलेट बाइकों पर ऐसे कारनामे दिखाने को बेताब है जिसे देखकर लोग हैरान हो जाएंगे। ये टीम पहले भी कई अवार्ड जीत चुकी है।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में हरियाणा पुलिस कमांडो नेवल की टीम की ओर से बॉर्डरमैन सैल्यूट, थ्री मैन स्टंट, शीर्षासन, टू मैन स्टंट, लैग गार्ड, लोटस फ्लावर, फ्लावर, शोल्डर राइडिंग, बैली डांस, स्टैप राइडिंग, मैप इंडिया व योगा सहित अन्य स्टंट बुलेट बाइक पर दिखाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


क्रॉसिंग गेम में शामिल होंगी 16 बुलेट बाइकें

पुलिस कमांडो का क्रॉसिंग गेम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस स्टंट में 16 बुलेट बाइकें शामिल होती हैं। इस बुलेट गेम में पहले दो भागों में फिर चार भागों में इसके बाद सभी बुलेट बाइक एक साथ एक दूसरे को क्रॉस कर हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन करते हैं तो सभी देखते ही रह जाते हैं। इस दौरान बाइकों की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है। पहले टीम कैप्टन मुख्य अतिथि को सैल्यूट करता है। इसके बाद सभी ऐरो की पोजीशन में आ जाएंगे और उनका यह स्टंट पूरा होगा। हरियाणा पुलिस कमांडो की इस टीम में एसआई गंगाराम, भूपेंद्र, संजय, संदीप, एएसआई वीर सिंह, विजेंद्र, बलराज, मनजीत, एचसी संदीप, विनोद, खूबी सिंह, मोहन, विजय, ईएचसी प्रदीप भुक्कल, सीटी आनंद, रजनीश, कर्मपाल, कुलदीप, अमित, नसीब, राहुल, रविंद्र, अंकित, अभिषेक, विवेक, अमित, राहुल, दिनेश और राहुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

आईपीएस हरियाणा पुलिस कमांडो एसपी राजेंद्र मीणा के मार्गदर्शन में डीएसपी रमेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस कमांडो की टीम इस बार भी गणतंत्र दिवस पर होने वाली प्रदेश स्तरीय परेड में हिस्सा लेगी और बुलेट बाइक पर हैरत अंगेज कारनामे दिखाएगी। इसके लिए उनकी टीम नेवल पुलिस कॉम्प्लेक्स में पिछले 15 से 20 दिनों से अभ्यास कर रही है।

- गंगाराम एसआई, टीम इंचार्ज पुलिस कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed