फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nation Dayri Mela in Karnal

इस्लामपुर की ‘श्रीदेवी’ को बफलो क्वीन का ताज

Thu, 27 Feb 2014 12:03 AM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 27 Feb 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nation Dayri Mela in Karnal
राष्ट्रीय डेयरी मेेले में अनेक भैंसों ने रैंप पर मॉडलिंग का जलवा दिखाया। इस मेले में इस्लामपुर की भैंस ‘श्रीदेवी’ को बफलो क्वीन का अवार्ड प्राप्त किया। दूसरा स्थान बुड़शाम गांव के रहने वाले राम ेसिंह की भैंस को मिला। तीसरे स्थान डिडवाड़ी गांव के नरेंद्र की भैंस ‘खजानो’ ने हासिल किया। गुड़गांव के इस्लामपुर के रहने वाले रणधीर सिंह की भैंस ने बफेलो क्वीन का अवार्ड हासिल किया।
विज्ञापन


 रणधीर सिंह ने बताया कि इस भैंस की उम्र पांच साल है और दो कटड़ों को जन्म दे चुकी है। कटड़े के जन्म के छह महीने बाद भी यह 18 किलो दूध देती है। उन्होंने बताया कि साल 2013 के एनडीआरआई मेले में उसे दूसरे स्थान मिला था। उन्होंने बताया पंजाब के माजा गांव के रहने वाले मनजीत सिंह सरदार ने इस भैंस के लिए पांच लाख रुपये की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे बेचने के लिए नहीं रखा है, बल्कि नाम कमाने के लिए रखा है।
विज्ञापन


सप्ताह में दो किलो घी खाती है
रणधीर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन इसे दस किलो दाना दिया जाता है। बिनौला तथा खंडा का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है। गर्मी में तीन बार तथा सर्दी में केवल एक बार ही नहलाया जाता है। सरसों के तेल के साथ दिन में एक बार मालिश की जाती है। दूसरी तरफ होशियारपुर के रहने वाले राम सिंह की मुर्राह नस्ल की भैंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राम सिंह ने बताया कि इसकी उम्र मात्र चार साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों को जन्म दे चुकी है। उन्होंने कि इस समय चार महीने का बच्चा हो चुका है और अभी भी 20 किलो दूध देती है। रामसिंह ने इस भैंस की कीमत साढे़ तीन लाख रुपये मांगी है। इसे विशेष प्रकार की डाइट दी जाती है। छह किलो फीड, हरा चारा, मिक्चर तथा दो किलो बिनौला इसे हर रोज दिया जाता है।


वहीं, तीसरा स्थान डिडवाड़ी के नरेंद्र की भैंस ‘खजानो’ को दिया गया। जिसकी उम्र साढे़ तीन साल है। ‘खजानो’ इस इस समय 26 किलो दूध देती है। उन्होंने बताया कि गनौर में सब्जी मंडी के  उद्घाटन पर ‘खजानो’ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया थाई। उस समय गोलू झोटा तथा ‘खजानो’ आकर्षण के केंद्र रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed