फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nanny jailed SaaS Htyaropi

नानी सास का हत्यारोपी जेल भेजा

Sat, 14 Dec 2013 11:29 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 14 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nanny jailed SaaS Htyaropi
करनाल में दो दिन पूर्व गांव नलीपार में नानी सास के माथे पर हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले बेेटी के दामाद को शनिवार कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान आरोपी के खून में धसे कपड़े व वारदात के बाद फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा पुलिस पहले ही दिन वारदात स्थल से बरामद कर चुकी थी।
विज्ञापन


शनिवार को रिमांड पूरा होने पर कुंजपुरा पुलिस ने आरोपी अर्जुन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव नलीपार में बुधवार देर रात 55 वर्षीय कृष्ण देवी की हत्या के बाद उसके पति दीवान चंद की शिकायत पर उसके दामाद के दामाद मोदीपुर निवासी अर्जुन के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात स्थल से हमले में प्रयोग किया गया हथौड़ा शव के पास से बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अगले दिन मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया था।

वीरवार देर शाम पुलिस ने आरोपी अर्जुन को कुंजपुरा से काबू कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कुंजपुरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी और मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक व खून से धसे कपड़े भी बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वारदात के दौरान प्रयोग किया गया हथौड़ा पुलिस घटना स्थल से पहले ही बरामद कर चुकी थी।

अवैध शराब बेचता व्यक्ति काबू, सरपंच फरार
असंध के उप पुलिस अधीक्षक ने उपमंडल के गांव अरड़ाना में देसी शराब के ठेके पर अचानक छापा मारकर अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को काबू किया है।

डीएसपी श्यामलाल शर्मा के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस दल ने उक्त ठेके पर छापा मारा। यहां पर गांव के सरपंच सुनील कुमार, बलबीर सिंह व प्रवीण कुमार तीनों मिलकर शराब ठेके से बाहर खुली शराब कैनियों में लाकर और इस मिलावटी शराब को ठेके की बोतलों में डालकर धोखाधड़ी व हेराफेरी से लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे थे।

पुलिस ने मौके पर बीस लीटर अवैध शराब की कैनी बरामद की व मौके पर प्रवीण कुमार को दबोच लिया। दो अन्य अभी तक फरार है। प्रवीण कुमार को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन रिमांड पर भेज दिया गया।

घरौंडा में ठंड से बुजुर्ग की मौत

ठंड की चपेट में आने से घरौंडा में बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। अब तक ठंड के कारण जिलेभर में दो लोगों की जान जा चुकी है।

घरौंडा पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साध रही है। घरौंडा के जांच अधिकारी एएसआई सतप्रकाश ने बताया कि 65 वर्षीय ज्ञानचंद गाबा मूल रूप से कैथल जिले का रहने वाला था।

काफी समय पूर्व ज्ञानचंद की पत्नी व इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से ज्ञानचंद लोगों की दुकानों पर काम कर दो समय का खाना खा लेता था और रात को हाईवे पर बन रहे पुल के नीचे सोता था।

प्रतिदिन की तरह ज्ञानचंद शुक्रवार रात भी पुल के नीचे सो गया लेकिन शनिवार की सुबह लोगाें ने उसे मृत पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि मौत ठंड से हुई है या ज्ञान चंद किसी बीमारी का शिकार हुआ है।


फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है और उसकी मौत का कारण ठंड मान रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि ज्ञानचंद के कैथल निवासी भतीजे का पता चला था लेकिन उसने शव लेने से मना कर दिया है।

यदि सोमवार तक ज्ञानचंद का कोई भी परिजन सामने नहीं आया तो मजबूरन पुलिस शव संस्था को सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed