{"_id":"68e8171fa6968f16ca043dd3","slug":"nagar-kirtan-will-be-taken-out-in-the-city-today-karnal-news-c-18-knl1008-755596-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहर में आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहर में आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन
Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
करनाल। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश उत्सव पर गुरु नानक सेवक जत्था गुरुद्वारा मंजी साहिब की ओर से 10 अक्टूबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरु नानक सेवक जत्था के अध्यक्ष रतन सिंह सग्गू ने बताया कि गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से श्री गुरु राम दास का प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरू होकर सराफा बाजार, पुरानी जीटी रोड, महर्षि वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, कुंजपुरा रोड, सिविल अस्पताल चौक, निर्मल कुटिया, कालरा मार्केट होते हुए शाम को गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में विश्राम लेगा। शनिवार 11 अक्टूबर को शाम सात बजे से गुरुद्वारा मंजी साहिब में कीर्तन किया जाएगा, जिसमें पंथ के महान रागी, प्रचारक और कथावाचक पहुंच कर संगत को निहाल करेंगे। उसके बाद मुख्य कार्यक्रम रविवार 12 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले की देखरेख में कीर्तन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि करनाल की समस्त संगत 12 अक्टूबर की रात को अपने घरों और व्यावसायिक स्थलों पर दीप जलाएं और गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाएं। संवाद
विज्ञापन