फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mysterious illness killed three buffaloes, 25 sick

रहस्यमयी बीमारी से तीन भैंसों की मौत, 25 बीमार

Sun, 23 Mar 2014 11:45 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 23 Mar 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांव न्यू झींडा स्थित एक पशुपालक के पशु बाडे़ में रहस्यमयी बीमारी की
विज्ञापन
चपेट में आने से दो दुधारू भैंसों व एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई।

इस बीमारी से गांव में 25 से अधिक मवेशी बीमार हैं। लाख जतन के बावजूद बीमारी समझ में नहीं आ रही है।
पशुपालक सूरत सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले उनके बाड़े में एकाएक सभी मवेशियों ने घास खाना बंद कर दिया था। सरसरी तौर देखने से सभी मवेशियों को बुखार के लक्षण थे व मवेशियों के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक लग रहा था।

उन्होंने बताया कि उसी दिन उन्होंने पशु चिकित्सक तरसेम राणा से संपर्क किया, जिन्होंने आकर पशुओं का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही तीन मवेशियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया इस समय पशु बाड़े में दो दर्जन से अधिक मवेशियों को अब भी बुखार है। पशुपालक ने बताया कि इस समय बीमार दुधारू पशुओं के दूध का रंग नीला है व पीने लायक नहीं है।

दूध दूहने के बाद वे उपयोग में लाने के बजाय बहा देते हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं की मौत से जहां एक ओर उन्हें लाखों रुपये आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर अब तक प्रति दिन हजारों रुपये दवाओं पर भी खर्च हो रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में भी पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पशु चिकित्सक डॉ. तरसेम राणा ने बताया कि दो दिन पहले पशुपालक ने उन्हें सूचना दी थी।

 सूचना पाकर वे गांव गए थे और लक्षणों के आधार पर बीमार मवेशियों का इलाज किया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल शेष पशु खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि यह निश्चित तौर पर कहना कठिन है कि वास्तव में पशु किस बीमारी से ग्रसित हैं। विभाग के डाक्टरों की टीम मवेशियों पर नजर रखे है। सोमवार को विशेषज्ञों का एक दल गांव का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed