फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Muskaan and Shivansh first in brain wizard competition

Karnal News: ब्रेन विजार्ड प्रतियोगिता में मुस्कान और शिवांश प्रथम

Thu, 04 May 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Muskaan and Shivansh first in brain wizard competition

विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के कॉमर्स एंड कम्युनिटी विभाग की ओर से बुधवार को ब्रेन विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में एमकॉम व बीकॉम की टीम से मुस्कान व शिवांश प्रथम, रिटेल मैनेजमेंट में डिप्लोमा की टीम से अनंता व तनुषा ने द्वितीय, बीए द्वितीय की जसमीत व तरुण ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा एमकॉम व बीकॉम की टीम से अंजलि व अक्षत, बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम से आशीष व गरविश, बीबीए प्रथम वर्ष की टीम से लक्ष्मी व जसलीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

संयोजक डॉ. संजय अरोड़ा ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता का विषय व उद्देश्य बताया। पूनम भसीन, प्रो. शिल्पी व डॉ. रमन दीप महल निर्णायक रहे। प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने विजेताओं व प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संयोजक डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. अशोक खुराना और डॉ. राजिंदर सिंह वोहरा ने प्रतियोगिता की सफलता पर संतोष व्यक्त किया। आयोजन सचिव प्रो. रेणु व प्रो. पूजा राणा ने विजेताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। आयोजन टीम के सदस्य डॉ. श्वेता, प्रो. जसप्रीत सिंह, प्रो. रविंदर कौर, प्रो. सोनम सैनी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed