{"_id":"658ebdbf8f5273926d029b13","slug":"murder-of-youth-in-karnal-accused-tied-body-with-rope-and-throw-in-canal-police-launched-search-operation-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में युवक की हत्या: आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर नहर में फेंका, पुलिस ने सर्च अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में युवक की हत्या: आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर नहर में फेंका, पुलिस ने सर्च अभियान चलाया
Fri, 29 Dec 2023 06:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:08 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे को पहले खेत में ले जाकर पीटा और उसकी हत्या कर दी। मामले को रफा-दफा करने के लिए हत्यारोपियों ने रस्सी से शव को बांधकर नहर में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
शव को ढूंढते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के कुंजपुरा में युवक की हत्या कर आरोपियों ने पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया। शव को बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। उधर, परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। क्योंकि वह सप्ताह भर से घर से लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार
मुगल माजरा गांव निवासी परिजनों के अनुसार 23 दिसंबर को उनका बेटा सुमित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। कॉल के बाद युवक रात को ही चला गया। युवक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की काफी तालाश की, मगर युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने बेटे के दोस्त और और परिचितों से जानकारी ली।
विज्ञापन
बेटे का कोई सुराग तक नहीं मिल सका। 26 दिसंबर को परिजनों ने कुंजपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताया था, मगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे को पहले खेत में ले जाकर पीटा और उसकी हत्या कर दी। मामले को रफा-दफा करने के लिए हत्यारोपियों ने रस्सी से शव को बांधकर नहर में फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन