{"_id":"6b99d496fc98fe6b55f9f2686596e95d","slug":"murder-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर बवाल
करनाल
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत होने पर उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण आठ महीने से गर्भवती महिला को गला दबाकर मारा गया है।
इस संबंध में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव को मोर्चरी से उठाने से मना कर दिया।
बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश गुलिया ने मृतक के परिजनाें को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही परिजन शव उठाने पर राजी हुए। महिला के परिजनों ने बताया कि आरकेपुरम की गली संख्या दो में रहने वाली 27 वर्षीय पूजा की सोमवार देर शाम ससुराल पक्ष के लोगाें ने हत्या कर दी और इसे घर में लूट के दौरान हत्या की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने तथ्यों के आधार पर मृतक के पिता बलराज के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, जिनमें पति मनोज, ससुर बलबीर, सास माया, जेठ पवन व जेठानी डिंपल है। पूजा के पिता पानीपत के थर्मल निवासी बलराज ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी 29 जनवरी 2007 को आरकेपुरम के मनोज से की थी।
दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें चार साल की बेटी व पौने दो साल का बेटा भी है। मृत्यु के दौरान पूजा आठ महीने से गर्भवती भी थी। बलराज ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को अधिक दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
पिछले कुछ समय से कार की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने पंचकूला के जीपीएफ के फंड से दो लाख रुपये निकलवाने के लिए चेक भी लगाया था। चेक पास नहीं होने के कारण कुछ दिनों के लिए पूजा के ससुराल पक्ष के लोगाें से मोहलत मांगी थी। सोमवार को पूजा के पड़ोसियों ने पूजा की हत्या होनी की सूचना दी लेकिन जब पूजा के घर पहुंचे तो पूजा कमरे में मृत थी और उसके कमरे का सारा समान बिखरा हुआ था।
पूजा के तन के जेवर भी नहीं थे। उसका जेठ व जेठानी घर की छत पर थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि घर में लूट हुई है। लूट की वारदात के बाद लुटेरों ने पूजा की हत्या कर दी। मंगलवार को बलराज के बयान पर कार्रवाई करने के बाद पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनाें को सौंप दिया।
डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक आठ महीने से गर्भवती थी और उसके पेट में पुत्र था। शव परिजनों को देने के बाद अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम करेगी।