{"_id":"0af50950ee5a03e35681104161846161","slug":"murder-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर संदेह बना लेक्चरर सरला की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर संदेह बना लेक्चरर सरला की मौत का कारण
कैथल
Updated Fri, 10 Jan 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज की लेक्चरर डा. सरला भोला की हत्या उसके पति डा. गुरदीप भोला ने चरित्र पर संदेह होने के कारण की थी। सिविल लाइन थाने में सरेंडर के बाद प्रारंभिक पूछताछ में डा. गुरदीप भोला ने यह खुलासा किया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मालूम हो कि चार जनवरी को नेहरू गार्डन कॉलोनी में डा. सरला भोला का शव उनके बेडरूम में मिला था। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डा. गुरदीप भोला के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। वारदात के बाद से पांच दिन तक आरोपी फरार रहा। वीरवार को उसने सिविल लाइन पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया था। थाना सिविल लाइन प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण उसकी हत्या की।
उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। हत्या के बाद वह दिल्ली चला गया जहां से आगरा और अजमेर शरीफ आदि जगहों पर जाकर वहां से लौटा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वारदात में वह अकेला ही शामिल था। घर में मिले तीन चाय के कप शाम के समय उसके दोस्तों द्वारा चाय पीने के बाद छोड़े गए थे। उसने वारदात को सुबह पांच से छह बजे के बीच में अंजाम दिया था।
विज्ञापन
उसने कोई पत्र आदि नहीं लिखा था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे वारदात में प्रयोग किए गए हथियार सहित घटना के बारे में अन्य जानकारियां हासिल की जाएंगी।