फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal Corporation prepares strategy for Swachh Survey 2025-26

Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नगर निगम ने रणनीति की तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation prepares strategy for Swachh Survey 2025-26
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में टॉप रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर निगम ने रणनीति तैयार कर ली है। इसे लेकर शुक्रवार को निगम कार्यालय के सभागार में निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बैठक की। इसमें अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, जोन इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम और सफाई दराैगा व सुपरवाइजर मौजूद रहे। निगमायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छता की परीक्षा में नंबर एक पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने सफाई के कार्यों पर निगरानी करने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि यदि कहीं खामी मिले तो संबंधित जोन इंचार्ज को सूचित करें। साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए अधिकारी नियमित शहर का दौरा करेंगे। इस बीच उन्होंने स्वयं भी औचक निरीक्षण करने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed