{"_id":"56e9ad044f1c1bec728b4857","slug":"municipal-corporation-meeting-65-crore-for-city-development-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 करोड़ से होगा शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 करोड़ से होगा शहर का विकास
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विकास पर नगर निगम 65 करोड़ की राशि खर्च करेगी। विकास सदन में बजट के लिए नगर निगम सदन की विशेष बैठक में वर्ष 2016-17 का वार्षिक बजट पेश किया गया। सदन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बजट को पास किया। इस बार निगम ने 157 करोड़ का बजट पेश किया है। इसके अलावा सदन में निगम के खर्चों का भी पूरा ब्यौरा दिया गया है। बजट में शहर के विकास कार्यों के लिए 65 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं। बता दें कि यह प्रस्ताव नगर सुधार मंडल को भी नगर निगम में मर्ज कर दिया गया है। यह पिछले साल से दो गुणा ज्यादा है।
निगम के चीफ अकाउंट आफिसर ओमबीर राणा ने बताया कि वित्तीय वर्ष में नगर निगम को एक अरब, 57 करोड़, 62 लाख 20 हजार की आय होगी। निगम को हाउस एवं प्रोपर्टी टैक्स से 28 करोड़, डेवेलपमेंट चार्जिंज से 2 करोड़ 50 लाख, स्टांप ड्यूटी से 38 करोड़, किराये से डेढ करोड़, मिसलेनियस अनक्लासीफाइड से 9 करोड़, मोटर टैक्स से एक करोड़ और अन्य आय से 64 करोड़, 23 लाख 78 हजार की आय प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, पार्षद विनोद तितोरिया, जोगेंद्र चौहान, बलविंद्र सिंह, मोहित कांबोज, यशपाल मित्तल, सतीश कुमार, रामचंद्र काला, कुमुद बाला, शीला देवी, सोनिया पंडित, डिम्पल रानी, कमलेश लाठर, सतीश कुमार, समाजसेवी राजेश अग्घी, बलबीर सिंह, रोहताश लाठर, निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, वरिष्ठ लेखाकार, एक्सइएन पी.के.गुप्ता और निगम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां कितनी राशि होगी खर्च
- शहर में एस्टेबलिशमैंट पर 39 करोड़ 70 लाख रुपये
- कॉन्टीजेंसी पर 11 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये
- विकास कार्यों पर 65 करोड़ 20 लाख रुपये
- मिसलेनियस आइटम पर 32 करोड़ 11 लाख 30 हजार
हर वार्ड का होगा विकास : मेयर
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि सीएम द्वारा प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। उसी तर्ज पर नगर निगम द्वारा करनाल के सभी वार्डों में भी विकास करवाए जा रहे हैं। इस वर्ष में शहर में सड़कें, नाले व नालियों का निर्माण तो होगा ही, साथ में नगर निगम के नए भवन निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी। विकास कार्यों के लिए नगर निगम में पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सभी पार्षदों को कहा कि वह अपने-अपने वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची निगम को दें, ताकि समय पर विकास कार्य करवाए जा सकें।
बजट की खास बातें
- दो करोड़ से सुंदर होंगे पार्क
- बजट में शहर के पार्कों की सुंदरता के लिए दो करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
- मुगल कैनाल के सौंदर्यीकरण व नए फेज के लिए 16 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
- शहर की सुंदरता के लिए पांच करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- शहर की ड्रेनेज व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपये में रखे गए हैं।
- स्ट्रीट लाइटों पर 90 लाख रुपये खर्च करके नई लाइटें लगाई जाएंगी।
- 35 करोड़ रुपये से सेक्टर 12 में नगर निगम का भवन बनेगा।
- कुल बजट में से 39,70 करोड़ रुपये निगम के कर्मचारियों की सेलरी व अन्य फंडों के लिए रखे गए है।
नेम प्लेट के अनुसार बैठे पार्षद
इस बार निगम की बैठक में पार्षदों के साथ-साथ अधिकारियों की नेम प्लेट लगाई थी। बता दें कि हर मीटिंग में महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पति या फिर परिजन आकर सदन की बैठक में हिस्सा लेते थे, ऐसे में सदन की कार्यवाही पर भी इसका असर पड़ता था और नियमों की खिलाफत भी होती थी। इस बार निगम ने वार्ड के हिसाब से पार्षदों की नेम प्लेट लगाई, ताकि संबंधित सीट पर संबंधित पार्षद ही बैठ सके, इस बार हुआ भी ऐसा ही।