Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Multi-layer parking will be built, along with the new market, an overbridge will be provided.

Karnal News: मल्टीलेयर पार्किंग बनेंगी, नए बाजार के साथ मिलेगी ओवरब्रिज की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Multi-layer parking will be built, along with the new market, an overbridge will be provided.
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय क्षेत्र मुख्यालय करनाल शहर का आगामी पांच सालों में बड़े बदलाव की तैयारी है। नगर निगम आठ आयामों पर कार्ययोजना तैयार कर रहा है। शहर में दो मल्टीलेयर पार्किंग बनाई जाएंगी। जाम की समस्या से निजात के लिए निर्मल कुटिया से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक सिंगल पिलर ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा।जाट भवन से लेकर हाईवे तक नया बाजार भी तैयार किया जाएगा।

जाम की समस्या के समाधान के साथ ही शहर के लोगों को अच्छा अहसास दिलाने के लिए विभिन्न इलाकों के सौंदर्यीकरण की भी योजना है। ग्रीन बेल्ट को जंगल लुक दिया जाएगा। नगर निगम की महापौर रेणू बाला गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम करनाल स्वच्छता सर्वे में तीसरे स्थान पर आकर अपनी पहचान बना चुका है। ये शहर अंतरिक्ष परी कल्पना चावला और महाभारत कालीन राजा कर्ण के नाम से भी जाना जाता है। इस पहचान को कायम रखते हुए शहर के स्थायी विकास की ओर एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। इसी शृंखला में विकास कार्यों के आठ बिंदु तय किए गए हैं। जिन पर आगामी पांच सालों में कदम बढ़ाया जाना है। इन बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद और कार्य जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन




---
विकास के आठ आयाम
1- निर्मल कुटिया से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक एक सिंगल पिलर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसका बड़ा लाभ स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को मिलेगा। इसी मार्ग पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, जिला नागरिक चिकित्सालय, लघु सचिवालय, निर्मल कुटिया है। कई बाजारों के लिए मुख्य रास्ते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



2- महाराजा अग्रसेन टौक से गीता द्वार तक हाईवे की ओर साइड में खाली पड़ी भूमि को जंगल लुक दिया जाएगा। हरियाली तो पहले से ही है, इसे व्यवस्थित करके बीच में दुकानें और लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बीच-बीच में कृत्रिम पहाड़, झरने, पशु चित्र बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को जंगल का अहसास हो।
3- शहर में बुड्ढाखेड़ा से सेक्टर-4 तक व ताऊ देवी लाल चौक से आईटीआई चौक तक ग्रीन बेल्ट का भी सौंदर्यीकरण की योजना है। इसके अलावा भी शहर में जहां भी ग्रीन बेल्ट है, उसे जंगल लुक दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले लोग कुछ देर ठहरें। सुकून के साथ अपना समय बिताएं। ग्रीन बेल्ट में दुकानें भी होंगी, तो कारोबार भी बढ़ेगा।



4- जाट भवन से लेकर हाईवे तक नया बाजार तैयार किया जाएगा। फेज-2 व फेज-3 में नगर निगम इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इससे हाईवे से सटे से लोगों को एक बेहतर बाजार मिल सकेगा। इसके अलावा खाली पड़े स्थानों पर रौनक बढ़ेगी।



5- शहर की पुरानी सब्जी मंडी में मल्टीलेयर पार्किंग की योजना है। ये 3, 4 और 7 स्तर की होगी। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बड़ी संख्या में गाड़ियां यहां पार्क हो सकेंगी।
6- पुराने नगर निगम के स्थान पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इसमें सबसे नीचे पार्किंग होगी। बीच में दुकानें और ऊपर फूड कोर्ट बनेगा। ये पूर्ण बाजार होगा, जहां लोग गाड़ियों से आएंगे और भवन में ही पार्किंग करेंगे।
7- नगर के श्रीराम लीला ग्राउंड के पास एक और मल्टीलेयर पार्किंग बनाने की योजना है। ये भी शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होगी। मुख्य बाजारों में जाने का ये मुख्य रास्ता है।




8- शहर में नमस्ते चौक से मीरा घाटी तक सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाना है। ये क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित रहा है, यहां सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यहां के बाजार को भी नया लुक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed