फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mukti Rath flagged off against child marriage

Karnal News: बाल विवाह के खिलाफ मुक्ति रथ किया रवाना

Mon, 09 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mukti Rath flagged off against child marriage
बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाते विधायक जगमोहन आनंद । संगठन
करनाल।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने एमडीडी ऑफ इंडिया के 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया गया। यह रथ करनाल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का प्रचार प्रसार करेगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि 21 वर्ष की आयु में लड़के और 18 वर्ष की आयु में लड़कियां जीवन जीने व निर्णय लेने में मानसिक रूप से परिपक्व माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अवैध व गैरकानूनी है। बाल विवाह से बच्चों के जीवन पर तो बुरा प्रभाव पड़ता है साथ ही साथ समाज के ताने-बाने को भी गौण करता है। उन्होंने यह भी कहा की हरियाणा भर में 15000 हजार संभावित बाल विवाह एमडीडी ऑफ इंडिया के प्रयासों से रुकवाए गए हैं।
विज्ञापन

एमडीडी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह मान ने कहा कि संस्था पिछले 4 वर्षों से हरियाणा के 15 जिलों में बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर कार्य कल रही है जिससे इस 100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा शहरों, कस्बों व गांव-गांव में निकाली जा रही है। एमडी ऑफ इंडिया के संस्थापक पीआर नाथ, अध्यक्ष परमिंद्र पाल सिंह, प्रीति बंसल, वंदना, गरिमा, रामेश्वर दास, महाबीर मेहला, भारत आयुष्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed