{"_id":"5ef7a97c8ebc3e431314a80f","slug":"mp-told-the-officer-abusing-gharaunda-news-knl355420158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने अफसर को दी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने अफसर को दी गाली
विज्ञापन
जनसंवाद के दौरान शनिवार को करनाल सांसद संजय भाटिया की जुबान फिसल गयी। उन्होंने सरकारी अधिकारी को न सिर्फ चोर करार दिया, बल्कि गंदी गालियां भी दीं। हुआ यूं कि गांव कैमला के पूर्व सरपंच रमेश वर्मा ने सांसद संजय भाटिया को टूरिज्म विभाग के खिलाफ एक शिकायत दी। शिकायत को सुनते हुए संजय भाटिया ने गाली देते हुए कहा कि ये अधिकारी चोर है। इसके बाद उन्होंने शिकायत लेकर आये पूर्व सरपंच रमेश वर्मा को कहा कि आप लिखित में शिकायत दें कि कैसे डिपार्टमेंट ने सीनियर कर्मचारी की बजाय जूनियर को प्रमोशन दे दिया?
मार्केट कमेटी कार्यालय में शनिवार को तीन बजे से जनसंवाद का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें करीब दो घंटे की देरी से पांच बजे सांसद संजय भाटिया पहुंचे। इससे पूर्व विधायक हरविन्द्र कल्याण ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। सांसद संजय भाटिया के पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और शिकायतें रखनी शुरू कीं। इस दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई सभी हिदायतें लगभग नजर अंदाज कर दी गईं। सांसद और शिकायतकर्ताओं में शारीरिक दूरी न के बराबर रही और शिकायतों के सुनते समय कई बार वहां खड़े लोग और खुद संजय भाटिया मास्क उतार कर बातचीत करते रहे। इस दौरान कैमला गांव के पूर्व सरपंच व भाजपा पदाधिकारी रमेश वर्मा ने सांसद महोदय को टूरिज्म विभाग के खिलाफ अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि विभाग ने सीनियर जेई को दरकिनार करते हुए जूनियर जेई को प्रमोशन दी है। शिकायत सुनने के बाद संजय भाटिया ने रमेश वर्मा को कहा कि आप फोन करवाने की बजाय लिखित में शिकायत दें ताकि सिस्टम को ठीक किया जाए। शिकायत देखते हुए सांसद भाटिया का पारा चढ़ गया और उन्होंने गाली देते हुए बोला कि ये अधिकारी चोर है।