फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   movement

हाईवे दो घंटे जाम, कई जगह से वाहनों को किया डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
movement
दिल्ली में संत रविदास का मंदिर गिराए जाने के विरोध में मंगलवार को समुदाय विशेष के सैकड़ों लोगों ने जीटी रोड पर उतरकर जाम लगा दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-12 के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर दिल्ली-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग का यातायात अवरुद्ध कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगने से यातायात को आइटीआई चौक से डाइवर्ट कर सेक्टर-नौ व ग्रीन बेल्ट बाईपास से गुजारा गया। इसके चलते आईटीआई चौक, कुंजपुरा रोड और चंडीगढ़-दिल्ली सर्विस रोड पर वाहनों की भीड़ लग गई। दोपहर 12:35 बजे प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और फ्लाईओवर की सभी सिक्स लेन और दोनों तरफ की सर्विस लेन पर जाम लगाकर नारेबाजी की। उन्होंने नेशनल हाईवे पर ईंट, पत्थर, पेड़ों की टहनियां इत्यादि अवरोधक भी डाले। प्रदर्शनकारी हाथों में लाठी-डंडे लहरा रहे थे। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल हाईवे पर तैनात था। एडीसी अनीश यादव, एसडीएम नरेंद्र मलिक, तहसीलदार राजबख्श, डीएसपी बजिंद्र सिंह, डीएसपी राजीव कुमार और डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने प्रदर्शनकारियों कोे समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। तब जाकर 2:20 बजे प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे से हटे। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से प्रदर्शन स्थल के दोनों ओर करीब दो दर्जन वाहन फंसे रहे। यात्रियों से भरी दो बस भी जाम में काफी देर तक फंसी रही। मशक्कत के बाद चालकों ने बसों को मोड़ा और सेक्टर नौ के रास्ते गंतव्य की तरफ रवाना हुए। जीटी रोड के आईटीआई चौक पर दो एंबुलेंस भी फंसी। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में उसी स्थान पर मंदिर बनाने के लिए जगह देने की मांग की। यह भी चेतावनी दी कि यदि वहां मंदिर नहीं बना तो वह फिर सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed