फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother tongue's grammar confused, two students were trapped by copying

मातृभाषा की व्याकरण ने उलझाया, दो विद्यार्थियों को नकल ने फंसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mother tongue's grammar confused, two students were trapped by copying
हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। व्याकरण के सवालों ने कई विद्यार्थियों को उलझाया। दो विद्यार्थियों को फ्लाइंग ने नकल करते पकड़ लिया। इनके खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से 64 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। ओपन के मिलाकर करीब 23 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड के जिला अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि सभी फ्लाइंग टीमों ने विभिन्न केंद्रों पर छापामारी की। केवल चेयरमैन फ्लाइंग ने ही दो विद्यार्थियों को पर्ची से प्रश्न हल करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ यूएमसी बना दी गई।
विज्ञापन

रोचक था प्रश्नपत्र
छात्र विवेक, आशुतोष और ममता ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी रोचक था। उनकी तैयारी पूरी थी, इसलिए पेपर आसान लगा। व्याकरण के कुछ सवाल उलझाने वाले थे। नैंसी और देवयानी ने बताया कि पेपर थोड़ा मुश्किल था, कुछ सवाल समझ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 12वीं कक्षा की भूगोल की परीक्षा
वीरवार को हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। भूगोल विषय की परीक्षा होगी। अब तक कक्षा 12वीं की पांच और कक्षा दसवीं की तीन विषयों की परीक्षा हो चुकी हैं। 12वीं की परीक्षाएं 26 और दसवीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed