फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother carrying daughter's birthday cake dies in accident

Karnal News: बेटी के जन्मदिन का केक लेकर जा रही मां की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mother carrying daughter's birthday cake dies in accident
सड़क हादसे में मां की मौत के बाद सड़क पर पड़ा बेटी के जन्मदिन के लिए बनवाया गया स्पेशल केक
- हाईवे स्थित हवेली होटल के पास कैंटर ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी मां की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मां हवेली होटल में बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।
नीलोखेड़ी निवासी 30 वर्षीय सुप्रिया अपनी बेटी के तीसरे जन्मदिन को लेकर खासी खुश थी। उसने बेटी के लिए केक तैयार कराया था और उसे लेकर होटल जा रही थी। हवेली होटल में तमाम तैयारियां की गई थीं, रंग बिरंगे गुब्बारों से छत सजाई गई थी और रिश्तेदार पार्टी के जश्न में झूम रहे थे। इसी बीच परिवार वालों को सुप्रिया की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होटल में सभी तैयारियों के बाद सुप्रिया अपनी सहेली लीजा के साथ स्कूटी पर ऑर्डर किए गए केक लेने के बाद लौट रही थीं। तरावड़ी के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। सुप्रिया सड़क पर जा गिरीं और कैंटर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। सुप्रिया की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed