फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mother and son died in road accident

महिंद्रा पिक-अप व बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
mother and son died in road accident
गांव प्योंत के बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह महिंद्रा पिक-अप व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शेखपुरा निवासी रामनिवास (35), अपनी मा दकारी देवी (52) व पत्नी रवीना (25) के साथ जुंडला अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। गांव प्योंत बस स्टैंड के पास जुंडला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही महिंद्रा पिक-अप गाड़ी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भेजा गया। जहां रामनिवास व उसकी मां दकारी देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। रवीना करनाल कल्पना चावला मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है। महिंद्रा पिक-अप चालक गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट में एक महिला समेत दो की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के पोस्टमार्टम करवा दिए गए हैं। गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed