फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Most school vehicles not safe

Karnal News: सुरक्षित नहीं अधिकतर स्कूल वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Most school vehicles not safe
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। महेंद्रगढ़ हादसे के बाद जांच हुई तो यह पता चला कि जिले में चार साल तक कई स्कूलों के विद्यार्थी घर से स्कूल तक का सफर खतरनाक वाहनों में कर रहे हैं। इन वाहनों के न तो दस्तावेज और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियम पूरे थे और न ही इनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र था। अब सख्ती बढ़ी है तो कुछ वाहनों के हालात सुधरने लगे हैं।

स्थिति यह है कि 15 अप्रैल से लेकर अब तक हुई पासिंग व जांच प्रक्रिया में जिले में 123 स्कूल बसें ऐसी पकड़ी जा चुकी हैं, जिनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था। कुछ बसें तो ऐसी थी जिनकी पासिंग 2020 के बाद हुई ही नहीं। अब ये बसें सख्ती बढ़ने के बाद पासिंग मैदान में पहुंची तो इनमें से करीब 16 बसें ऐसी मिली, जिनकी विभाग को मजबूरन फाइल रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

क्योंकि पासिंग कराने के लिए मैदान में पहुंचने से पहले संचालकों ने बसों को दुरुस्त करना जरूरी नहीं समझा। किसी बस में अग्निशमन संयंत्र एक्सपायर मिले तो किसी के टायर पूरी तरह से घीसे हुए थे। इसके अलावा कुछ बसों के फर्श बिना मैट के थे, ऐसे में ये घिसी हालत में थे। खिड़कियों के कवर हटे थे। सीटें भी फटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चालक भी वर्दी नहीं था। जिले में करीब 450 स्कूलों की 1200 के करीब छोटी-बड़ी गाड़ियां बच्चों को लाने-लेजाने के लिए पंजीकृत हैं। इनमें कई वाहनों में बड़ी खामियां हैं। अब अधिकारी महेंद्रगढ़ हादसे के बाद सतर्क हुए तो सख्ती से जांच होने लगी है।
डीटीओ ने रास्ते में रोककर जांची 13 बसें

पासिंग के साथ ही जांच का मोर्चा जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) विजय देसवाल ने खुद संभाल लिया है। शनिवार को सेक्टर-32 के मैदान में पासिंग के लिए लगे विशेष शिविर में वे स्वयं पहुंचे और बसों की स्थिति देखी। इसके अलावा बीच रास्ते सड़कों पर 13 बसों को रोककर जांचा। पासिंग मैदान में कुल 14 स्कूल बसें पहुंची थी, इनमें से 11 पास हुई। जबकि शीशा टूटने, सीट फटी होने और एचएसआरपी के न होने के कारण तीन बसों की फाइल रोकी गई।


स्कूल बसों की जांच हर माह होती है। ग्रामीण क्षेत्र की कुछ बसें अब जांच में पकड़ी गई हैं, जिनके पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। अब तक की जांच में 123 बसें आई हैं, जिनकी पासिंग की गई है। 26 अप्रैल के बाद सख्ती से जांच करेंगे। उस दौरान लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। - विजय देसवाल, डीटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed