{"_id":"df7dde3f31d9525bbf646ebcab37388e","slug":"more-than-hundred-crooks-in-crime-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से अधिक वारदात में शामिल बदमाश अदालत में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ से अधिक वारदात में शामिल बदमाश अदालत में पेश
करनाल
Updated Tue, 20 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
अापराधिक मामलों में संलिप्त शातिर बदमाश बकरवाल को तिहाड़ जेल पुलिस ने
विज्ञापन
न्यायाधीश डीके मित्तल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बकरवाल के नौ
जुलाई का अदालत में पुन: पेश होने के आदेश दिए।
पुलिस का कहना है कि यह बदमाश 100 से ज्यादा मामलों में शामिल हैं। बकरवाल को तिहाड़ जेल की पुलिस करनाल अदालत में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंची। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अदालत के बाहर पुलिस की पूरी छावनी बनी रही।
बकरवाल को इंद्री में की गई बड़ी डकैती के मामले में पेश किया गया था। बकरवाल ने यह डकैती वर्ष 2011 में की थी। बदमाश बकरवाल पर डकैती, हत्या, लूटपाट आदि अपराधिक मामले दर्ज हैं और बकरवाल विभिन्न आपराधिक मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
मंगलवार को तिहाड़ जेल की पुलिस कड़ी सुरक्षा के साथ बकरवाल को करनाल अदालत में लेकर पहुंची। इससे पूर्व भी कई बार तिहाड़ जेल की पुलिस बकरवाल को करनाल की अदालत में पेश कर चुकी है। बताया जाता है कि शातिर बदमाश बकरवाल का एक बड़ा गिरोह है, जो कि लूटपाट, डकैती के मामले में शामिल है।