{"_id":"684b497f8571a7e0b60a6394","slug":"more-than-800-complaints-about-electricity-every-day-karnal-news-c-18-knl1008-668439-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली की रोजाना 800 से ज्यादा शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली की रोजाना 800 से ज्यादा शिकायतें
विज्ञापन
करनाल। गर्मी बढ़ने के साथ जिले का बिजली का लोड 130 लाख यूनिट के पार हो गया है। 24 घंटे में 250 से 300 बार ट्रिपिंग हुई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे कटों से लोग परेशान हैं।
रात 10 बजे के बाद एक से दो घंटे और दिन में आधे से एक घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। रोजाना छह ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। शहर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मदद से बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं बिजली सुविधा केंद्र में रोजाना 800 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। अभी तक जिले के 300 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है और 11 व 33 केवी के फीडरों पर करीब 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे अघोषित कटों से लोग परेशान हैं।
ग्रामीण महेंद्र सिंह, सुरेंद्र, नरेंद्र, का कहना है कि बिजली न होने के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। संवाद