बीकॉम में विद्यार्थियों का अधिक रुझान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन जोरों पर चल रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने पसंद के कॉलेज का चुनाव कर उसमें आवेदन कर रहे हैं। कॉलेजों में पूरे दिन विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है। कॉलेजों में एक जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से छात्रों की संख्या कॉलेजों में कम और इंटरनेट कैफे पर अधिक दिखाई दे रही है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी विद्यार्थियों को संबधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए जाना पड़ रहा है। कॉलेजों द्वारा भी छात्रों की सुविधा के लिए वेरीफिकेशन बूथ बनाए हैं।
दाखिलों में हर बार की तरह इस बार भी विद्यार्थियों का रुझान बीकॉम की तरफ अधिक है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक शहर के प्रतिष्ठित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में जितने आवेदन आए हैं, उनमें सबसे अधिक संख्या बीकॉम में दाखिले के आवेदनों की है। शिक्षाविदों की मानें तो इस बार बीकॉम की आखिरी कट ऑफ भी 80 प्रतिशत से ऊपर रहने का अनुमान है। दाखिलों की इस कड़ी स्पर्धा में मेधावी विद्यार्थियों को ही दाखिला मिलने की उम्मीद है।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अब तक 1056 आवेदन आए हैं। इनमें से सबसे अधिक बीकॉम के लिए 331 आवेदन मिले हैं। कॉलेज में बीकॉम की सीटों की संख्या 400 है। ऐसे में पहले पांच दिनों में ही इन सीटों के लिए करीब 80 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। बीकॉम के लिए प्रतिदिन कॉलेज की साइट पर 60 से 70 आवेदन आ रहे हैं। यदि यह सिलसिला 30 जून तक चला तो इस बार बीकॉम की 400 सीटों पर 2500 विद्यार्थियों के बीच मुकाबला हो सकता है। ऐसे ही कुछ हालात शहर के अन्य कॉलेजों में भी हैं। बता दें कि जिलेभर के सरकारी पांच कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स में करीब 4200 सीटें हैं।
इंजीनियरिंग व मेडिकल साइंस रुझान कम
एक तरफ जहां केंद्र सरकार युवाओं को इनोवेशन व नए आइडिया डेवेलप करने पर जोर दे रही है। वहीं युवाओं का इंजीनियरिंग व मेडिकल साइंस के विषयों के प्रति रुझान कम होता जा रहा है। इसका एक कारण इन विषयों की पढ़ाई के लिए जिले में उपयुक्त संसाधन व शिक्षण संस्थानों का न होना भी है। इसके अलावा साइंस विषय से स्नातक करने के बाद उन विद्यार्थियों के लिए आसपास कहीं रोजगार अवसर भी नहीं है। इसलिए विद्यार्थी बैंकिंग में रोजगार पाने के लिए बीकॉम पर अधिक जोर दे रहे हैं। पिछले पांच दिनों में शहर के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज में बीएससी के लिए मात्र 138 आवेदन आए हैं। वहीं मेडिकल साइंस के लिए 50 से भी कम आवेदन मिले हैं।
पांच दिनों में मिले सात हजार से अधिक आवेदन
जिले के पांच राजकीय व एडिड कॉलेजों में पांच दिनों में दाखिलों के लिए सात हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कॉलेजों में आवेदन करने व प्रोस्पेक्टस की खरीद के लिए विद्यार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा कॉलेज में आए आवेदन
1 बीकॉम 331
2. बीए 238
3. बीएससी 138
4. बीएससी मेडिकल 79
5. बीसीए 66
घरौंडा राजकीय कॉलेज में पहुंचे आवेदन
बीए 4
बीकॉम 6
शहीद उद्यम सिंह कॉलेज मटक माजरी में आए आवेदन
1 बीकॉम 20
2. बीए 18
3. बीएससी कंप्यूटर साइंस 1
4. बीएससी नॉन मेडिकल 11
5. एमकॉम 3
6. एमए इतिहास 2
7. एमए इंगलिश 2
राजकीय महिला महाविद्यालय में आए आवेदन
1. बीकॉम 123
2. बीए 135
3. बीएससी नॉन मेडिकल 7
4. बीबीए 17
5. बीएससी कंप्यूटर 11
6. बीसीए 16