{"_id":"61c4ddb3545f743d7a29724c","slug":"money-from-illegal-drug-trade-is-spent-in-anti-national-activities-manohar-lal-karnal-news-knl93688456","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के अवैध कारोबार का पैसा देश विरोधी गतिविधियों में होता है खर्च : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के अवैध कारोबार का पैसा देश विरोधी गतिविधियों में होता है खर्च : मनोहर लाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नशे से सिर्फ नुकसान ही नुकसान है। नशा स्वयं के साथ ही गांव, शहर, जिला, प्रदेश और देश के लिए भी घातक है। कारण कि नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया पैसा आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों में खर्च होता है। मुख्यमंत्री वीरवार को अनाज मंडी में नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशा रोकने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यह साल दर साल बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अब तो लोग दवाओं को भी नशे के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। व्यक्ति अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने में भी अक्षम हो जाता है। हम नशा करने वालों के खिलाफ नहीं बल्कि नशे के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों को नशामुक्त दोस्त की सलाह दी। कहा कि यदि कोई नशा करने के लिए कहता है तो उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए मुहिम चलानी चाहिए।
करनाल में ओमिक्रान का केस आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओमिक्रान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। ओमिक्रान का प्रभाव तो कम है लेकिन फैलने की गति अधिक है।
विज्ञापन
शराब विक्रेताओं की उम्र को घटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 16 राज्य पहले ही संशोधन कर चुके हैं, क्योंकि चोरी छिपे कम उम्र के लोग भी काम करने लगते थे। राइट टू जॉब के कारण ऐसा करना पड़ा, लेकिन हमारा नीयत हमेशा से नशा को कम करने की ही है। समान वेतन-समान काम के सवाल पर बोले कि इसके लिए कमेटी बनाई गई है, जो कार्य कर रही है। 134-ए के दाखिलों पर उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को एक बैठक रखी गई, जिसमें विचार करेंगे। पुलिस कर्मियों का राशन भत्ता 600 से बढ़ाने के सवाल पर बोले कि इसकी जानकारी लूंगा, उनकी जानकारी में यह 600 से अधिक है।
नशे के कारण मैने बेटा खोया है, अब देश को नशामुक्त करने का है संकल्प : कौशल किशोर
नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि नशे के कारण उन्होंने बेटा खोया है, यही कारण है कि देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 15 अगस्त-2022 तक 75 लाख युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी नशामुक्ति के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक 90 सालों में 632000 लोगों ने कुर्बानियां दीं, लेकिन किसी क्रांतिकारी महापुरुष ने नशा नहीं किया, क्योंकि वह अपने देश को सुखी और समृद्ध बनाने चाहते थे।