{"_id":"5fe4fc408ebc3e3db521c2f8","slug":"mobile-theft-of-10-million-karnal-news-knl552625173","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से 50 मीटर दूर दुकान का शटर काट 10 लाख रुपये के मोबाइल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से 50 मीटर दूर दुकान का शटर काट 10 लाख रुपये के मोबाइल ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने असंध थाने से महज 50 मीटर दूर एक मोबाइल की दुकान का शटर काटकर 10 लाख रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। वीरवार की सुबह साढ़े तीन बजे हुई वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं। थाने के पास हुई चोरी की वारदात से गुस्साए दुकानदारों ने पहले बाजार बंद किया। फिर जींद चौक पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी गंगाराम पूनिया से वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर दुकानदारों ने जाम खोला।
दुकानदारों का कहना था कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। यही कारण है कि आए दिन चोरी और लूट की वारदातें हो रही हैं। स्थिति यह है थाने के पास भी दुकानदार सुरक्षित नहीं रह गये हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित शर्मा, पूर्व थाना प्रभारी जगबीर सिंह और डीएसपी गजेंद्र सिंह ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी व्यापारियों ने नहीं मानी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में फोन पर एसपी गंगाराम पूनिया ने व्यापारियों को 27 दिसंबर तक चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। फिर उन्होंने जाम खोला। इस दौरान दोपहर 1 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक जींद चौक जाम रहा। दुकानदार सचिन ने बताया कि दुकान से करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं।
शटर काटकर कटर नाले में फेंका, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने जिस कटर का इस्तेमाल किया। उसे भी वे वहीं छोड़ गए। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस ने दुकान के आगे नाले से कटर को भी बरामद किया।
विज्ञापन
वारदात के बाद खाली दुकान में बैठकर पी शराब, डिब्बों से निकाले मोबाइल
बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देकर यहां से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली दुकान में बैठकर शराब पी। इसके बाद वहां बैठकर सभी मोबाइलों को डिब्बे से निकाला। फिर डिब्बे वहीं फेंककर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो चोर दुकान का शटर काटकर अल सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर दुकान के अंदर घुसे। वहीं चोरों न एक बैग और एक कट्टे में सारा सामान डाल लिया। फिर तीन बजकर 41 मिनट पर फरार हो गए।
व्यापारियों ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मान, सुशील गर्ग, सुरेंदर, महावीर, सुरजीत, सचिन कुकरेजा, विकास, देवराज सिंगला सहित अन्य ने बताया कि आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। हर रोज किसी न किसी दुकान को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। एक दिन पहले अनाज मंडी में दो आढ़तियों से 15 हजार की लूट और चार बच्चों के अपहरण का प्रयास हुआ है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।
दुकानदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। -गजेंद्र सिंह, डीएसपी।