फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA solved the problems

Karnal News: विधायक ने कराया समस्याओं का निदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
MLA solved the problems
करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने वीरवार को अपने शिविर कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने जो लोग समस्याएं लेकर आएं हैं, यही वह लोग हैं, जिनकी वजह से वह विधायक हैं, इनकी समस्याओं का निदान कराना हमारी जिम्मेदारी है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करनाल में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। आज सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना पर्ची-बिना खर्ची से युवाओं को नौकरी देने की शुरुआत की थी। आज उसी नीति को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से युवा इतनी बड़ी संख्या में सीईटी परीक्षा देने के लिए जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में परीक्षा के लिए इतना क्रेज नहीं होता था। आज युवा को पता है कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के उसे नौकरी मिलनी है, तभी वह आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed