फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA inaugurated development works worth Rs 1 crore

Karnal News: विधायक ने किया एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Tue, 11 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 11 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated development works worth Rs 1 crore
असंध। क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को क्षेत्र के बिर्चपुर व कतलाहेडी गांव में करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक सोमवार को बिर्चपुर गावं में लगभग 42.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें 4.20 लाख से वाल्मीकि चौपाल, 5 लाख से जाट चौक का सुंदरीकरण, 25 लाख से स्टेडियम की चहारदीवारी निर्माण का कार्य और 8.44 लाख से जय भगवान के घर से आम वाले तालाब तक रास्ते का निर्माण कार्य शामिल हैं। गांव कतलाहेड़ी में लगभग 16.06 लाख रुपये से पूर्ण हुए नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें 1.09 लाख से बीसी चौपाल का कंप्लीशन कार्य व 4.97 लाख से एससी चौपाल का कार्य व 10 लाख से ब्रह्मानंद आश्रम के निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

सुशील फिर बने एसकेएस के जिला प्रधान
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन सोमवार को राजीव गांधी विद्युत सदन सेक्टर-12 में आयोजित हुआ। इसमें संघ के राज्य महासचिव नरेश कुमार के चुनाव पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से करनाल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुशील गुर्जर को दोबारा जिला प्रधान चुना गया। सेवाराम बड़सर को भी दोबारा सचिव चुना। सम्मेलन में राजपाल मौला कैशियर, मीना देवी व रामकुमार कश्यप उपप्रधान, विजय शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व सौंपा गया है। शिव कुमार व बिंदर को सह सचिव, अनिल सैनी को प्रेस सचिव और कुसुम रानी को संगठन सचिव बनाया गया। नई कार्यकारिणी ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed