{"_id":"6917949bee02e3ee300beed2","slug":"mission-buniyad-and-super-100-will-strengthen-the-foundation-of-the-future-karnal-news-c-18-knl1008-781005-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 से मजबूत होगी भविष्य की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 से मजबूत होगी भविष्य की नींव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं देने के लिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। इनमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मदद दी जाएगी। अब इसके लिए खंड और स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय मॉडल टाउन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी एबीआरसी, बीआरपी को मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम की पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।
शिक्षक दलीप सिंह ने बताया कि सत्र 2026-28 में मिशन बुनियाद में रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर तक होगा। लेवल-1 परीक्षा 24 दिसंबर 2025 को होगी। सुपर-100 सत्र 2026-28 में रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से स्कूल लेवल पर आरंभ होकर ब्लॉक लेवल पर 9 फरवरी 2026 तक होंगे। लेवल-1 परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित होगी और परिणाम 15 मार्च को जारी होगा। कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों ने आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतिष्ठानों तक पहुंचे हैं। सभी एबीआरसी बीआरपी को प्रशिक्षण में बताया कि पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा जबकि इच्छुक अन्य विद्यार्थी भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।