{"_id":"61ae7bed95337e6a79295317","slug":"mission-admission-134a-scrutiny-of-answer-sheets-begins-result-will-be-released-on-10-karnal-news-knl919369175","type":"story","status":"publish","title_hn":"10. मिशन एडमिशन - 134ए : उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 10 को जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10. मिशन एडमिशन - 134ए : उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 10 को जारी होगा परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। नियम 134-ए के तहत दाखिलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा के बाद सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। जिसके आधार पर 10 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।
परीक्षा परिणाम में मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के लिए नियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिले दिए जाएंगे। इसके लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया 13 दिसंबर को शुरू होगी। विद्यार्थियों को जो स्कूल अलॉट होगा, उसकी जानकारी उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में भी सूची लगेगी।
सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में कक्षा दूसरी से 12वीं तक की कुल 10259 सीटें हैं, जहां दाखिले के लिए महज 4032 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था। इनमें से भी परीक्षा देने महज 3916 विद्यार्थी ही पहुंचे। यानी सीटों से आधी संख्या से भी कम विद्यार्थी ही दाखिले की दौड़ में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
यह है आगामी शेड्यूल
- 10 दिसंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा
- 13 दिसंबर को दाखिलों के लिए पहला ड्रा होगा
- 15 से 24 दिसंबर तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे
- यदि सीटें खाली बचीं तो दूसरा ड्रा जारी होगा
वर्जन-
परीक्षा के अंक 10 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। यदि छात्र को स्कूल आवंटित किया जाता है तो छात्र को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 13 दिसंबर को संदेश भेजा जाएगा।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी