फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Missing child's body recovered from pond

लापता बच्चे का शव तालाब से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Missing child's body recovered from pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव बिलौना से लापता सात वर्षीय मंदबुद्धि बच्चे विशाल का शव गांव के तालाब से मिला। पुलिस नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बिलौना निवासी पीड़ित पिता हवा सिंह निवासी गांव बिलौना तहसील असंध जिला करनाल ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा विशाल एक जुलाई को सांय करीब 4 बजे घर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था। उसका बेटा थोड़ा मंदबुद्धि था और बोलता भी बहुत कम था। उन्होंने अपने तौर पर काफी तलाश की। लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

उसके बेटे विशाल का शव सुबह के समय गांव की एक महिला ने तालाब में उतराता देखा तो उन्हें सूचना दी। उन्होंने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद शव नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिलौना के तालाब में नाबालिग विशाल का शव मिला है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed