अव्यवस्थाओं की भेट चढ़ी फुटबाल प्रतियोगिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय क्लब फुटबाल प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। दूसरे जिलों से खेलने आए खिलाड़ियों को जहां रहने और सोने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं पंचकूला की टीम में पंजाब का एक खिलाड़ी खिलाए जाने का मामला भी तूल पकड़ता रहा। खिलाड़ियों का आरोप है कि पंचकूला की टीम में एक खिलाड़ी पंजाब से होने पर सवाल उठाया तो खेल सलाहकार मुकेश रिखी ने खिलाड़ी हरियाणा का होने का भरोसा दिलाया। लेकिन जब पंचकूला की टीम का अंबाला के साथ मैच होना था और अंबाला की टीम ने भी खिलाड़ी का विरोध किया। फिर भी खेल अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन अंबाला की टीम ने जब अंबाला में इसकी सूचना दी।
इस पर कार्रवाई करते हुए अंबाला के अधिकारियों ने खेल के आयोजकों से इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने पंचकूला की टीम को स्क्रैच कर दिया। इससे एक टीम के खिलाड़ियों में रोष है। वहीं खिलाड़ियों को रात को ठहरने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों को रात के समय ओढ़ने के लिए भी कोई चादरें नहीं दी गईं। उन्हें केवल आवश्यकता से कम गद्दे दिए गए। इससे आधे खिलाड़ियों को जमीन पर सोने पर मजबूर होना पड़ा। खिलाड़ियों को आरोप है कि जब उन्हे सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो वह कैसे खेल पाएंगे।
वर्जन
खिलाड़ियों के रहने के लिए विशेष रूप से अच्छी सुविधा की गई है। लेकिन कहीं भी खिलाड़ियों को रहने में कोई समस्या आई है तो उस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-सत्यदेव मलिक, जिला खेल अधिकारी, करनाल