फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mining worker beaten with sticks, urinated on his face

Karnal News: खनन कारोबार में श्रमिक को लाठी डंडों से पीटा, मुंह पर किया पेशाब

Wed, 06 Mar 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 06 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mining worker beaten with sticks, urinated on his face
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा (करनाल)। यमुना नदी के कुंडा कलां घाट पर रेत माइनिंग के कारोबार से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने एक श्रमिक की लाठी व डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मानवता की सारी सीमा लांघते हुए युवक पर पेशाब कर दिया। साथ ही हथियार दिखाते हुए शिकायत करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों का नामजद करते हुए अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
कुंडा कलां गांव थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी पीड़ित के चचेरे भाई ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सगे चाचा का लड़का यमुना के कुंडा कलां घाट पर चल रहे रेत माइनिंग के कारोबार में बीते दो माह से मजदूरी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहीं पर पिंदा व दिलबाग भी काम की देखभाल करते हैं, जबकि सचिन बाउंसर के तौर पर नौकरी करता है।
विज्ञापन

बीती दो मार्च को पिंदा उसके चचेरे भाई के पास आया और ठीक से काम नहीं करने की बात कहते हुए धमकाने लगा। कुछ देर बाद वह मौके से चला गया। अगले दिन पिंदा, दिलबाग और बाउंसर सचिन के अलावा अन्य तीन युवकों के साथ उसके चाचा के लड़के के पास आए। आरोपी किसी काम के बहाने उसके चचेरे भाई को बुलाकर जबरदस्ती गाड़ी में डाल कर चौसाना गांव के जंगल में ले गए, जहां उसे लाठी व डंडों से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद आरोपियों ने उसके चाचा के लड़के के मुंह पर पेशाब कर दिया। साथ ही अवैध हथियार दिखाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हालत बिगड़ने उसके चाचा के लड़के को गाड़ी में डालकर यमुना घाट के पास फेंककर चले गए। उसकी हालत देखकर लेबर का कार्य करने वाले अन्य किसी व्यक्ति ने उनके घर फोन पर सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

गंभीर अवस्था में अपने चाचा के लड़के को लेकर पहले कुंजपुरा अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत देख उसे करनाल के लिए रेफर कर दिया गया। करनाल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिस पर उन्होंने गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed