फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mini bypass will come out from behind Basant Vihar, Meerut highway will connect with Indri Road

बसंत विहार के पीछे से निकलेगा मिनी बाईपास, इंद्री रोड से जुड़ेगा मेरठ राजमार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mini bypass will come out from behind Basant Vihar, Meerut highway will connect with Indri Road
शहर को जल्द एक और नए मिनी बाईपास की सौगात मिलने वाली है। इंद्री राजमार्ग को मेरठ राजमार्ग से जोड़ने के लिए बसंत विहार के पीछे की तरफ से नई सड़क निकाली जाएगी। बसंत विहार में इंद्री रोड की ओर जा रहे रजबाह के साथ पांच किलोमीटर एक सड़क निकलती है, जिसे प्रशासन ने चौड़ा करके दो लेन करते हुए बाईपास के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके तैयार होने के बाद मेरठ रोड से लेकर इंद्री रोड के बीच पड़ने वाली 30 से ज्यादा कॉलोनियों और 12 से ज्यादा गांवों की आबादी को लाभ होगा। बाईपास के रूप में नया रास्ता बनने से यहां के लोगों को मेरठ या यमुनानगर की तरफ जाने के लिए नेशनल हाईवे-44 पर नहीं आना पड़ेगा। वे इसी रास्ते से ही दोनों तरफ के राजमार्ग पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में मेरठ रोड के साथ लगती कॉलोनियों को इंद्री रोड पर जाने के लिए और इंद्री रोड के साथ लगती कॉलोनियों और गांवों के लोगों को मेरठ रोड की तरफ आने के लिए नेशनल हाईवे-44 के रास्ते करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। लेकिन अब इससे लोगों को निजात मिलेगी। वे अब कॉलोनी से निकलते ही बाईपास से होते हुए दोनों राजमार्ग पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन रास्तों से ऐसे जुड़ेंगे दोनों राजमार्ग-
- सेक्टर-6, 7, 8 और 9 के पीछे ग्रीन बेल्ट वाली सड़क मेरठ रोड से शुरू होकर शहीद ऊधम सिंह चौक तक आता है।
- ऊधम सिंह चौक से कुंजपुरा रोड पर मंगलपुर तक सड़क जाती है।
- मंगलपुर चौक से बसंत विहार के पीछे तक स्मार्ट सिटी के तहत चार किलोमीटर की सड़क नई बनाई गई है।
- अब बसंत विहार के पीछे से इंद्री रोड तक जा रहे रजबाह के साथ सड़क बनने पर दोनों राजमार्ग जुड़ जाएंगे।
----
इन क्षेत्रों के लोगों को होगा फायदा-
एचएसवीपी के सेक्टरों से अलग बसंत विहार के नजदीक टिकरी, कैलाश, पालम कॉलोनी, छोटी मंगलपुर, मंगलपुर, मंगलपुर पार्ट-2 है। कुंजपुरा रोड के नजदीक बुढ़ाखेड़ा, नेवल, कलवेहड़ी, सेक्टर-9, अशोका नर्सरी, आरके पुरम, आके पुरम पार्ट-2 है। इसी तरह ग्रीन बेल्ट के नजदीक एसपी कॉलोनी, कर्ण विहार, दुर्गा कॉलोनी, उत्तम नगर, साईं मंदिर के पीछे की कॉलोनियां, निर्मल विहार, विकास नगर, संधू कॉलोनी सहित कई कॉलोनियां हैं। इसी तरह मेरठ रोड के नजदीक कटा बाग, शुगर मिल की कॉलोनी है, जिन्हें इस बाईपास बनने से फायदा होगा।
बसंत विहार के पीछे के रजबाह तक स्मार्ट सिटी के तहत सड़क बनी थी। यहां से नई सड़क बनाकर इसे इंद्री रोड से जोड़ने के लिए उपायुक्त को सुझाव भी दिया था। जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय जनता के हित में है। मिनी बाईपास बनने से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

- नवीन कुमार, डिप्टी मेयर
बसंत विहार में रजबाह के साथ लगती सड़क की हालत खराब है, इसकी मरम्मत करने की बजाय, इसे चौड़ा करते हुए बाईपास के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया है। अस्टीमेट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सेक्टर-6 से कुंजपुरा रोड तक पीछे की सड़क पहले से तैयार है। अब ये इंद्री रोड से जोड़ जाएगी।
- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed