फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meritorious students were honoured

Karnal News: मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Sat, 23 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honoured
118....अनूप भारद्वाज कश्यप को आल इंडिया कश्यप राजपूत वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष बने पर बधाई देत

विज्ञापन
करनाल (वि)। भारत विकास परिषद, माधव शाखा की ओर से शुक्रवार को गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन करनाल इंटरनेशनल स्कूल के डॉ. विक्रम साराआाई ऑडिटोरियम में किया गया। 10वीं कक्षा के 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ शिक्षकों को भी सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद परियोजना निदेशक गौरीदत्ता ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रो. पायल चौधरी, डॉ. सुचेता गुप्ता, कर्नल अरुण दत्ता ने विचार रखे। संचालन अंग्रेजी विभाग के संदीप चौधरी ने किया। प्रकाश जोश निदेशक, प्राचार्य गरिमा शर्मा, अध्यक्ष आर एस चिक्कारा, उपाध्यक्ष गौरी दत्ता, गीता प्रकाश सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन



---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अनूप कश्यप
करनाल। अंबाला शहर में देवी नगर स्थित कश्यप भवन कार्यालय में ऑल इंडिया कश्यप राजपूत (पं) वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड के प्रतिष्ठित सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभा के तीन वर्ष के कार्यकाल समाप्त होने पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज कश्यप को दोबारा तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। यह चुनाव हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी एक्ट 2012 के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में करवाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष ओम मेहरा, प्रताप सिंह, गुरदीप टाक, शमशेर सिंह , नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, शाम सुंदर सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। संवाद


---------------------------
शिविर में 59 यूनिट रक्त किया संग्रहित

नीलोखेड़ी। ब्रह्माकुमारीज शाखा के दिव्य अनुभूति भवन में शुक्रवार को विश्व बंधुत्व दिवस व राज योगिनी दादी प्रकाशमणी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 59 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पुलिस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष सनमीत कौर आहूजा ने भी रक्तदान किया। नागरिक अस्पताल करनाल से क्षेत्रीय रक्त संचरण अधिकारी डॉ. संजय वर्मा की अध्यक्षता में डॉ. पूजा रोहिल्ला, हरि मोहन नारंग, रेशम व रजनी ने सहयोग किया। पार्षद अंजना शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरिंद्र शर्मा, अशोक सहरावत, सतीष पुनानी, हरविंद्र शर्मा, शंकर कत्याल आदि मौजूद रहे। संवाद

---------------------------
शिविर में 115 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

करनाल। श्याम नगर के राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ नागरिक मंच ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें सिविल डिस्पेंसरी के डाक्टरों के सहयोग से लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में करीब 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य कई जांच किए गए। सिविल डिस्पेंसरी की मेडिकल अधिकारी डाॅ. नीलिमा, मेडिसिन विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। डाॅ. ओपी गोगिया, डाॅ. दिनेश छावड़ा, डाॅ. सुरेंद्र गोयल, भूषण गोयल, डाॅ. सुदर्शन रहेजा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed