{"_id":"68cdbc9ecd39efb47d008282","slug":"medal-winning-players-were-welcomed-in-the-school-karnal-news-c-18-knl1008-742302-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में हुआ स्वागत
Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
117...विजेता खिलाड़ियों के साथ एम डी स्कूल बल्ला स्टाफ सदस्य एवं कमेटी सदस्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। राज्य स्तरीय स्कूली जूडो खेलकूद प्रतियोगिता में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बल्ला के सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। स्कूल कमेटी व प्रिंसिपल की ओर से विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का पदक पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रिंसिपल कविता मान आर्या ने बताया कि घमंड एवं क्रोध का त्याग करने वाला और चरित्रवान खिलाड़ी ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा कर सकता है। जुडो कोच अमित ने बताया कि एमडी स्कूल खेल नर्सरी के चार खिलाड़ियों यश, मानसी, हिमांशु और अर्जन ने स्वर्ण पदक जीता है। उनका स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। मानसी, नितिन व परमजीत ने रजत पदक और मनप्रीत ने कांस्य पदक जीता है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य सुनील, पंकज शर्मा, नवीन, रोहतास, नरेश, राजबीर, नरेन्द्र आर्य मौजूद रहे।