फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MC office Will shift on 16 september

16 को नगर निगम को मिलेगा नया ऑफिस

Mon, 14 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 14 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
120 साल बाद करनाल नगर निगम का पुराना कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा। अब
विज्ञापन
वर्किंग वुमन होस्टल को नगर निगम के नाम से जाना जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए 1887 में वर्किंग वुमन होस्टल बनाया गया था। इसे बंद करके नगर निगम कार्यालय बना दिया गया है। 16 सितंबर को नगर निगम करनाल के इस नए कार्यालय की शुुरुआत कर दी जाएगी।

 उधर, योजना है कि पुराने नगर निगम भवन के स्थान पर मल्टी लेयर पार्किंग बनाई जाएगी। वर्ष 1985 में करनाल में घंटाघर चौक के पास करनाल नगरपालिका के कार्यालय की स्थापना की गई थी। उस समय इस कार्यालय में केवल बीच ही बिल्डिंग हुआ करती थी। इसमें केवल दो हाल थे। इसके बाद 17 मार्च 2010 को करनाल नगर पालिका को करनाल नगर निगम बना दिया गया था। वुमन होस्टल में कार्यालय शिफ्ट करने की जानकारी भी शहरवासियों को सबसे पहले अमर उजाला ने एक महीने पहले दी थी।

फुली कंप्यूटराइज्ड होगा निगम का नया ऑफिस
नगर निगम का नया कार्यालय कंप्यूटराइज्ड होगा। यहां हर सुविधा कंप्यूटर के जरिये लोगों को मिलेगी। कोई भी फाइल जो यहां आएगी उसका रिकार्ड कंप्यूटर में दर्ज होगा व उसका पूरा ब्योरा नगर निगम की कमिश्नर के पास भी रहेगा। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र हो या फिर विवाह पंजीकरण, एनओसी से लेकर प्रापर्टी टैक्स, बिल्डिंग प्लान की मंजूरी, भवन के लिए प्रमाणपत्र जारी करना, प्रापर्टी ट्रांसफर डेथ केस, प्रापर्टी ट्रांसफर इन सेल, वाटर एवं सीवर कनेक्शन, कूड़ा उठाना, स्ट्रीट लाइट लगाना, रिन्यूअल ऑफ ट्रेड लाइसेंस इत्यादि सब कुछ कंप्यूटराइज्ड होगा।

इसी नए कार्यालय में शुरू होगा निगम ई सेवा केंद्र
दिशा केंद्र की तर्ज पर नगर निगम के इसी नए भवन में निगम ई सेवा केंद्र की शुरुआत भी होगी। इसमें आने वाले हर नागरिक को निर्धारित समय में सेवाएं देना यहां के कर्मचारियों की न केवल ड्यूटी होगी बल्कि की जवाबदेही भी तय की जाएगी। पुराने भवन को बदलने का निगम ई सेवा केंद्र सबसे बड़ा कारण है। पुराने भवन में इस सेवा केंद्र की शुरुआत नहीं की जा सकती।

30 करोड़ी भवन के लिए करना होगा इंतजार
नगर निगम ने सेक्टर 12 में 1618 वर्ग मीटर में 30 करोड़ की लागत से नया भवन बनाना है। इसके लिए करीब छह महीने पूर्व मंजूरी भी मिल चुकी है। बाकायदा प्लान भी तैयार कर लिया गया है, लेकिन ढांचा तैयार करने के लिए पहली बार में केवल दो कंपनियों के ही टेंडर आए थे। अलबत्ता दोबारा से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ध्यान रहे कि नगर निगम ने हुडा से यह जमीन 3 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह 30 करोड़ी भवन दो मंजिला होगा। इसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसमें कान्फ्रेंस हॉल के साथ आने वाले उपभोक्ताओं के लिए शानदार वेटिंग हॉल भी बनाए जाएंगे, लेकिन इस सब में अभी भी कम से कम 3 साल की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

इस तरह का है हमारा वर्तमान कार्यालय
वर्किंग वुमन होस्टल जो नगर निगम का नया कार्यालय है, में 36 कमरे हैं। यहां पर हर कमरे के साथ टायलेट भी अटैच है। इस भवन में पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही एक पार्क की व्यवस्था भी है। इसके साथ ही इसके आसपास भी वाहन खड़े करने की पर्याप्त व्यवस्था है। भीड़ भाड़ से रहित इलाका है। इसके साथ ही इसके भीतर खड़े हरे पौधे इसकी खासियत रहेगी। बस स्टैंड से कुछ ही दूर स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बिल्कुल सामने होने के कारण यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

बैंक भी होगा इसी नए भवन में
वर्किंग वुमन होस्टल में शिफ्ट होने वाले नए कार्यालय की खासियत यहां स्थित पीएनबी की ब्रांच भी होगी। यहीं पर लेन-देन संबंधी सारे कार्य किए जा सकेंगे। इतना ही नहीं अधिकारियों की बैठक और दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए अधिकारियों की मीटिंग के दौर को ध्यान में रखते हुए यहीं पर कांफ्रेंस हाल भी बनाया जाएगा। वहीं पुराने भवन में शहरवासियों के लिए पार्किंग की सुविधा बनाई जाएगी।

पुराने में ये थीं दिक्कतें
पुराने कार्यालय में कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही थी। पार्किंग नहीं होने के कारण वहां पर जाम लगता था, इसके लिए तंग जगह होने के कारण लोगों को भी परेशानी आ रही थी। दूसरा, बारिश में निगम कार्यालय में पानी जमा हो जाता था। भवन भी काफी पुराना हो चुका है और जर्जर भवन के कारण हादसे का भी अंदेशा रहता था। इन सब परेशानियों को देखते हुए निगम कार्यालय बदलने का फैसला लिया गया है।

पुराने कार्यालय में बनेगी पार्किंग
योजना के मुताबिक शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग के लिए पुराने निगम कार्यालय का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि इसके लिए हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। फिलहाल बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति रहती है। पार्किंग नहीं होने के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। पुराने भवन को तोड़कर बनाई जाएगी पार्किंग व दुकानें नगर निगम के पुराने भवन को तोड़कर मल्टी लेयर पार्किंग बनाई जाएगी। यह सब कुछ स्मार्ट सिटी का ही हिस्सा होगा। पार्किंग बनने से शहरवासियों की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस समय शहर में कहीं भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं इस खंडहर हॉल भवन को तोड़कर नगर निगम करीब 120 दुकानें भी बनाएगा। ऐसे में शहरवासियों को एक नई मार्केट की सौगात भी जल्द ही मिलेगी।

हम नगर निगम का कार्यालय 16 सितंबर को शिफ्ट कर रहें हैं। सब काम सही तरीके से हो व शहर की सुखसमृद्धि कायम रहे, इसके लिए हवन भी नए भवन में कराया जाएगा।
रेणु बाला गुप्ता, मेयर, नगर निगम।

कोट
इससे शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही व्यापारियों की दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी। हम प्रयास कर रहे हैं कि 19 से पहले नगर निगम का कार्यालय शिफ्ट कर दें। नया भवन पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा।
ओमबीर राणा, वरिष्ठ लेखाकार, नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed