फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mattress factory cought fire

गद्दा फैक्टरी में लगी आग, सब कुछ हुआ जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
mattress factory cought fire
तखाना स्थित एक गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर लगी आग की लपटें बाहर तक आने लगी जिससे फैक्टरी की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास लगी। फैक्टरी में फोम, कपड़ा व गद्दे थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। फैक्टरी के कर्मचारियों ने जब धुआं निकलता देखा तो सभी कर्मचारी बाहर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत फायरब्रिगेड को दी। 4 फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। पहली दो फायर ब्रिगेड का पानी खत्म हो गया। लेकिन आग नहीं बुझी। जिससे फैक्टरी का सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

किराए के भवन में चल रही थी फैक्टरी
बताया जाता है यह जिस फैक्टरी में आग लगी है। वह भवन तेग सिंह का है। जिसे यहां पर गद्दे बनाने के लिए अनुप जैन ने किराए पर लिया था। फैक्टरी मालिक अनूप जैन ने बताया कि लगभग 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग से फैक्टरी की पूरी बिल्डिंग भी जल गई और दीवारों में दरारें आ गई। फैक्टरी में लाखों रुपए के गद्दे व रॉ मैटारियल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। व्यवस्था बनाने और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। -सचिन कुमार, प्रभारी, तरावड़ी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed