{"_id":"66679b2dfe1a47d06c0c0b44","slug":"maternity-service-started-in-phc-popra-asha-worker-honored-karnal-news-c-18-knl1008-407709-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीएचसी पोपड़ा में प्रसूति सेवा शुरू, आशा वर्कर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीएचसी पोपड़ा में प्रसूति सेवा शुरू, आशा वर्कर सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोपड़ा में प्रसूति सेवाओं के उद्घाटन के बाद गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पहली सुरक्षित डिलीवरी हुई। पोपड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित करने वाली अरड़ाना गांव की आशा वर्कर अनीता को एसएमओ डॉ. सूबे सिंह ने सम्मानित किया।
उप-मंडल नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से यह मांग थी कि पोपड़ा गांव की पीएचसी पर प्रसूति सेवा को शुरू किया जाए। जिस कारण प्रसूति सेवाओं के लिए आसपास के 10-15 गांव के लोगों को दूर-दराज के क्षेत्र जैसे जींद, अलेवा, असंध या करनाल जाना पड़ता था। जिसके कारण उनको आर्थिक नुकसान होता था। इन सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सिविल सर्जन करनाल डॉ. कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों की मांग पर पिछले दिनों पांच जून को पीएचसी पोपड़ा में प्रसूति सेवाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर प्रसूति सेवाओं को बेहतर तरीके से देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सभी आमजन से निवेदन किया कि वे इन सेवाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।। इस मौके पर सीनियर नर्सिंग अधिकारी गगन बाला, आशा वर्कर अनीता, एलएचवी अनीता,आईसीटीसीसी काउंसलर रंगी राम वर्मा, फार्मासिस्ट विजेंद्र व एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप यादव मौजूद रहे।