{"_id":"69655ec73c614314b80b4e4e","slug":"mass-marriage-of-12-girls-will-be-organised-on-23rd-karnal-news-c-18-knl1018-822335-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 23 को कराया जाएगा 12 कन्याओं का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 23 को कराया जाएगा 12 कन्याओं का सामूहिक विवाह
Tue, 13 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। शिव शक्ति इंटर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड तरावड़ी की ओर से बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को 12 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। कंपनी निदेशक रमेश गुप्ता ने बताया कि विवाह समारोह सेलिब्रेशन पैलेस, लल्यानी रोड तरावड़ी में होगा। इसका उद्देश्य समाज के उन परिवारों की सहायता करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। विवाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया जाएगा और हर जोड़ें को कपड़े, फर्नीचर व आवश्यक घरेलू सामान भी दिया जाएगा। इससे पहले शिवशक्ति ग्रुप की ओर से कथा, भंडारे व गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह जैसे अनेक धार्मिक आयोजन करवाए जाते रहे हैं। संवाद
विज्ञापन