{"_id":"634487232bb59b74b92fe4fe","slug":"married-woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-accused-of-murder-karnal-news-knl1240427165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव बाहरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार रात शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिपली माजरा निवासी रूपेंद्र कौर की शादी सात माह पहले असंध के गांव बाहरी निवासी युवक से थी, वह इटली गया है। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को उनसे बात तक नहीं करने देते थे। रविवार शाम वह परिवार के साथ अमृतसर जा रहे थे तभी हाल जानने के लिए बेटी को फोन किया तो उसकी सास ने उठाया। रूपेंद्र से बात कराने को कहा तो बोली कि उसे तीन दिन से बुखार था, असंध अस्पताल में भर्ती है। हालत ठीक नहीं होने पर करनाल के निजी अस्पताल में लेकर गए हैं।
मां ने बताया कि बेटी के बीमार होने का पता चलते ही वे रात करीब 12 बजे करनाल पहुंचे तो अस्पताल में कोई नहीं मिला। डॉक्टर से रूपेंद्र कौर की हालत के बारे में पूछा तो कहा कि चार दिन पहले रूपेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, उसकी मौत हो चुकी है, ससुराल वाले शव घर ले गए हैं।
विज्ञापन
शादी के एक माह बाद इटली चला गया था पति
विवाहिता की मां ने आरोप लगाया कि शादी के एक माह बाद ही रूपेंद्र का पति इटली चला गया था। दो महीने बाद रूपेंद्र ने अपने पति से पूछा कि वह कब उसे लेकर जाएंगे तो उसने उससे मायके से 15 लाख रुपये लाने को कहा था। जब रुपये नहीं दिए तो पति ने रूपेंद्र से बात करना बंद कर दिया था।
वर्जन
रविवार रात एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध