{"_id":"670f0b0740429286ac0724fa","slug":"markets-are-buzzing-with-festivals-women-are-busy-shopping-for-karva-chauth-karnal-news-c-18-knl1008-499219-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: त्योहारों पर बाजार गुलजार, करवाचौथ की खरीदारी में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: त्योहारों पर बाजार गुलजार, करवाचौथ की खरीदारी में जुटीं महिलाएं
Wed, 16 Oct 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दशहरे के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजार अब गुलजार होने लगे हैं। सुबह से ही बाजारों में भीड़ होने लगी है। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंच रहे हैं। वहीं, शाम के समय शहर के ग्राहक आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी कर्ण गेट, कपड़ा मार्केट, गुड़ मंडी, सराफा बाजार, नेहरू पैलेस के साथ रामनगर और प्रेम नगर की मार्केट में हाे रही है।
कर्ण गेट में बढ़ रही भीड़ को देख पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा को बाजार में जाने पर पाबंदी लगा दी है, केवल दो पहिया वाहन की बाजार में जा सकते हैं क्योंकि ऑटो और ई रिक्शा के कारण बाजार में भारी जाम की स्थिति हो जाती थी, क्योंकि करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने अभी से कपड़े, चूडियां, शृंगार का सामान, जूते, चप्पल, के साथ ब्यूटी पार्लर की बुकिंग के साथ मेहंदी लगवाने के लिए भी बुकिंग कर ली गई है।
सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ियों की दुकान, सोने चांदी की ज्यूलरी के साथ आर्टिफिशयल ज्यूलरी पर देखी जा रही है। सूट और साड़ी के साथ जूते, चप्पल और चूड़ियों की मैचिंग के लिए महिलाएं घंटों मशक्कत कर रही है। कई महिलाओं को तो फिर भी मैचिंग नही हो पा रही है।
विज्ञापन
दुकानदार रजत बताते हैं कि बाजार में रौनक धीरे धीरे बढ़ रही है जो करवा से दो दिन पहले बंपर हो जाएगी। इस बार बाजार में बंपर खरीदारी होने की उम्मीद है। दुकानदार पंकज ने बताया कि इन दिनों का सालभर इंतजार रहता है क्योंकि इन दिनों में ही बंपर खरीदारी होती है कोरोना के बाद इस बार लग रहा है कि शहरवासी जमकर खरीदारी करेंगे।