फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Market Committee kept the budget without a dozen security guards, past season, did not pay, Karnal

मार्केट कमेटी ने बिना बजट रखे एक दर्जन सिक्योरिटी गार्ड, सीजन बीता, वेतन नहीं मिला

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

धान के सीजन में असंध की नई अनाज मंडी में डीसी रेट पर 12 लोगों को बिना किसी बजट के सिक्योरिटी गार्ड लगाने का मामला सामने आया है। इन सभी को मार्केट कमेटी सचिव द्वारा धान के सीजन में ढाई महीने तक के लिए लगाया गया था, लेकिन सीजन समाप्त होने के बावजूद भी इन लोगों को उनको वेतन नहीं मिला है। युवकों का कहना है जब वे पैसे लेने के लिए मार्केट कमेटी सचिव के पास जाते हैं तो हैं, अभी बजट नहीं आया है, जब बजट आएगा तो आपके पैसे दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


यहां पर बड़ा सवाल ये है कि जब मार्केट कमेटी के पास बजट ही नहीं था तो बिना बजट के कमेटी ने लोगों को मजदूरी पर क्यों रखा? युवकों का यह भी कहना है कि नौकरी पर रखते समय कहा गया था कि हर माह वेतन दिया जाएगा। असंध मार्केट कमेटी द्वारा धान के सीजन में सिक्योरिटी गार्ड के काम के लिए डीसी रेट पर 12 लोगों जयदीप, गुलशन, सत्यवान, सुनील, राहुल, सचिन, अमित, अक्षय, बजिंद्र, अमरजीत, रणधीर व गुलशन आदि को लगाया गया। लेकिन जब उन्हें मानदेय देने की बारी आई तो कमेटी के सचिव व अन्य अधिकारियों ने उन्हें आंखें दिखाना शुरू कर दी।
विज्ञापन


डीसी रेट पर लगाए गए इन कर्मचारियों का कहना है कि जब मार्केट कमेटी के पास बजट नहीं था तो उन्हें काम पर क्यों लगाया गया? लेकिन कमेटी हमारे ढाई महीने के काम के रुपये नहीं दे रही है, जिससे हमारे परिवार को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से सभी लोगों के पैसे दिलवाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि मार्केट कमेटी के विश्वसत लोगों से ही पता लगा है कि बजट आ चुका है लेकिन वो बजट कहां प्रयोग किया गया ये जांच का विषय है। उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बजट आएगा तो उनके पैसे दे दिए जाएंगे : सचिव
इस मामले में जब असंध मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण धनखड़ में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास अभी बजट नहीं है। बजट पास करवाने के लिए भेजा गया है, जब बजट आएगा तो उनके पैसे दे दिए जाएंगे।  बिना बजट के किसी को नहीं लगाया गया था, बजट कम हो जाने से ये परेशानी हुई।

जल्द दिलवा दिया जाएगा वेतन
अभी मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी और जल्द से जल्द सभी लोगों को उनका मानदेय दे दिया जाएगा। - सुशील मलिक, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed