फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar Lal became emotional after listening to the plight of his crying grandfather and wife Himanshi

Karnal News: रोते हुए दादा और पत्नी हिमांशी की व्यथा सुनकर भावुक हुए मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal became emotional after listening to the plight of his crying grandfather and wife Himanshi
- केंद्रीय मंत्री ने लेफ्टिनेंट विनय के घर पर पहुंच शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन


- बोले, पर्यटक सुरक्षित नहीं होंगे तो पर्यटन व्यवस्था में आएगी कठिनाई

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा के बातचीत के दौरान फफकने और हिमांशी की पीड़ा सुनकर भावुक हो गए। मंत्री की आंखों में आंसू छलक आए। नेपाल दौरे को बीच में ही रद्द करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल वीरवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के सेक्टर-7 स्थित निवास परिजनों से मुलाकात की। जवान के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत दुखदायी है, इस घड़ी में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर सिर्फ उनके परिवार में ही नहीं, हम सब के मन में भी बहुत दु:ख है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जिसे लंबे समय तक देश की सेवा करनी थी, उसे पहलगाम में आतंकवादियों ने बर्बरतापूर्वक गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घिनौनी हरकत की मैं घोर निंदा करता हूं। हमले में लेफ्टिनेंट के अलावा 25 अन्य पर्यटक और एक नेपाल का पर्यटक भी मारा गया है। उन्होंने कहा कि इस पर उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें भी सांत्वना दी। इस घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत हुई है। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। भारत के कश्मीर व अन्य प्रदेशों में नेपाल से प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक आते हैं, अगर पर्यटक सुरक्षित नहीं होंगे तो पर्यटन व्यवस्था में कठिनाई आएंगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस नेपाल प्रवास के दौरान भारत से तीर्थ यात्रा आदि पर नेपाल गए पर्यटकों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed