{"_id":"63b44469fd962e5b112aa9b0","slug":"manipur-jawan-dies-after-being-run-over-by-train-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: ट्रेन से कटकर मणिपुर के जवान की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते समय फिसला पैर, ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: ट्रेन से कटकर मणिपुर के जवान की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते समय फिसला पैर, ट्रेन-प्लेटफार्म के बीच फंसा
Tue, 03 Jan 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:36 PM IST
सार
करनाल में ट्रेन से कटकर मणिपुर के जवान की मौत हो गई। स्टेशन पर चलती रेलगाड़ी में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। वह पटियाला में तैनात था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सब्जी-पूड़ी लेने उतरा था। तभी ट्रेन चल पड़ी। जैसे ही वह सब्जी-पूड़ी लिए ट्रेन में चढ़ने लगा अचानक पैर फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीर बहादुर पटियाला में तैनात था और घर में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर मणिपुर जा रहा था, लेकिन करनाल में हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जीआरपी पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और जवान के शव को ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच से निकलवाया।
विज्ञापन
फिर उसके शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जीआरपी ने जवान के पास मिले मोबाइल नंबरों के माध्यम से मणिपुर में परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद वे मणिपुर से करनाल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जवान खाने का सामन लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था। इतने में ट्रेन चल पड़ी और चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया और उसकी मौत हो गई। - महावीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, करनाल