फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandi's auction registrar arrested for taking bribe of Rs 10,000

Karnal News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते मंडी के नीलामी अभिलेखक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mandi's auction registrar arrested for taking bribe of Rs 10,000
06.... रिश्वत का आरोपी रघबीर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नीलामी अभिलेखक (ऑक्शन रिकॉर्डर) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलामी अभिलेखक ने चारा लाइसेंस जारी करने के लिए मंडी सचिव को देने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नीलामी अभिलेखक रघुबीर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आवेदनकर्ता की शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर सीमा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आवेदकको 10 हजार रुपये देकर नीलामी अभिलेखक रघुबीर के पास भेजा। फिर जैसे ही नीलामी अभिलेखक को पैसे दिए गए तभी विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रघुबीर को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में जो लोग भी शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी सचिव से भी होगी पूछताछ
- स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि यह रकम आरोपी ने मंडी सचिव को देने के नाम पर मांगी थी। इस मामले में सचिव से भी पूछताछ की जाएगी। उनके बयान भी दर्ज होंगे। इसके अलावा मामले में लिप्त अन्य अधिकारी और कर्मचारियों से भी बातचीत की जा रही है। दस्तावेजों की भी गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed