फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandi commission agent arrested in wheat scam, taken on 3-day remand by police

Karnal News: गेहूं घोटाले में मंडी आढ़ती गिरफ्तार पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mandi commission agent arrested in wheat scam, taken on 3-day remand by police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा में सितंबर माह में सामने आए 68 लाख के गेहूं घोटाले मामले में कुंजपुरा थाना पुलिस ने मंडी के आढ़ती राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल की भूमिका ट्रांसपोर्टर की थी। रिमांड के दौरान गबन किए गए गेहूं की बरामदगी की जाएगी।
कुंजपुरा में गोदाम में रखे गेहूं के बारे में सीएम फ्लाइंग को विकास शर्मा ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया था कि कुंजपुरा गोदाम में गेहूं के स्टॉक में बैग का वजन 50 किलो की जगह पर 20, 25 और 30 किलो है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच की। जांच में 2,452 क्विंटल गेहूं कम पाया गया था। स्टॉक से 4902 बैग कम मिले। 6 सितंबर को कुंजपुरा थाने में आरोपी निलंबित फूड सप्लाई निरीक्षक अशोक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उस समय मंडी से जारी गेट पास, कट्टों का उठान, आढ़तियों की भूमिका और ट्रांसपोर्टर के बिलों पर भी पड़ताल शुरू कर दी थी। कुंजपुरा पुलिस ने सितंबर माह में ही फूड सप्लाई के निलंबित निरीक्षक अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
कुंजपुरा में हुए 2,452 क्विंटल गेहूं के घोटाले में पुलिस ने आरोपी राहुल को मंडी से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान गेहूं की बरामदगी की जाएगी। अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। -विक्रांत, थाना प्रभारी, कुंजपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed