फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man trapped in car for an hour in accident, dies

Karnal News: हादसे में एक घंटे तक कार में फंसा रहा व्यक्ति, तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Man trapped in car for an hour in accident, dies
 हादसे में एक घंटे तक कार में फंसा रहा व्यक्ति, तोड़ा दम
जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप अलसुबह ट्रक के पीछे घुसी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप अल सुबह पांच बजे एक कार ट्रक में जा घुसी। दो लोग कार में ही फंस गए। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा दिया लेकिन दूसरे को नहीं निकाला जा सका। एक घंटे बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकाला और फिर दिल्ली के छतरपुर निवासी अश्विनी को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के छतरपुर निवासी अमन अपने दोस्त अश्विनी (39) के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह सुबह जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप पहुंचे तो झपकी आने से उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में अश्विनी की मौत हो गई। अमन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर थाना से जांच अधिकारी विकास ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed