{"_id":"63930c7537f8ed639348c6d1","slug":"man-died-in-accident-at-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, शादी से लौट रहा था, गांव बालू के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, शादी से लौट रहा था, गांव बालू के पास हुआ हादसा
Fri, 09 Dec 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:54 PM IST
सार
सुधीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे है। एक बेटी और दो बेटे जो अभी बहुत छोटे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
करनाल हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में शादी समारोह से घर लौट रहे एक बाइक सवार की एक अन्य बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव बालू निवासी 26 वर्षीय सुधीर की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव रंबा निवासी 26 वर्षीय सुधीर गांव सग्गा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर लौट रहा था तो गांव बालू के पास एक अन्य बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के अनुसार सुधीर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे है। एक बेटी और दो बेटे जो अभी बहुत छोटे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
गांव बालू के पास एक बुलेट बाइक की टक्कर लगने से सुधीर नाम के युवक की मौत हो गई। शिकायत दर्ज कर बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी, सदर