{"_id":"6398177c5bcdf27c9a22e27f","slug":"man-commit-suicide-in-village-bastada-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: बसताड़ा में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: बसताड़ा में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी
Tue, 13 Dec 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (करनाल)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:41 AM IST
सार
बसताड़ा निवासी अमन करनाल में एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ करनाल में ही किराए के मकान पर रहता था। करीब तीन दिन पहले वह अपने गांव में आया था और घर पर ही था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के गांव बसताड़ा में 23 वर्षीय युवक अमन ने अपने ही घर में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सोमवार देर रात का है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बसताड़ा निवासी अमन करनाल में एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ करनाल में ही किराए के मकान पर रहता था। करीब तीन दिन पहले वह अपने गांव में आया था और घर पर ही था। सोमवार को जब घर पर कोई नहीं था तो अमन ने कमरे के अंदर जाकर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रात को अमन का भाई व उसकी मां जब घर पर आए तो उन्होंने अमन को आवाज लगाई। जवाब ने मिलने पर भाई ने कमरे की तरफ जाकर देखा तो अमन फंदे से लटका हुआ था। अमन को फंदे पर लटका देखकर मां व भाई रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर पहुंचे। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अमन ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - तरसेम चंद, थाना प्रभारी, मधुबन।