फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man Commit Suicide in Village Bastada of Karnal

Karnal: बसताड़ा में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

Tue, 13 Dec 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (करनाल) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 11:41 AM IST
सार

बसताड़ा निवासी अमन करनाल में एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ करनाल में ही किराए के मकान पर रहता था। करीब तीन दिन पहले वह अपने गांव में आया था और घर पर ही था।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Village Bastada of Karnal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के गांव बसताड़ा में 23 वर्षीय युवक अमन ने अपने ही घर में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सोमवार देर रात का है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बसताड़ा निवासी अमन करनाल में एक फैक्टरी में काम करता था और उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ करनाल में ही किराए के मकान पर रहता था। करीब तीन दिन पहले वह अपने गांव में आया था और घर पर ही था। सोमवार को जब घर पर कोई नहीं था तो अमन ने कमरे के अंदर जाकर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


रात को अमन का भाई व उसकी मां जब घर पर आए तो उन्होंने अमन को आवाज लगाई। जवाब ने मिलने पर भाई ने कमरे की तरफ जाकर देखा तो अमन फंदे से लटका हुआ था। अमन को फंदे पर लटका देखकर मां व भाई रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर पहुंचे। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अमन ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  - तरसेम चंद, थाना प्रभारी, मधुबन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed